Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारतीय जवान भटक कर एलओसी के पार पहुंचा, पाक को दी जानकारी

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Fri, 30 Sep 2016 06:32 AM (IST)

    भारतीय सेना का जवान गलती से एलएसी के उस पार पहुंच गया। भारत के डीजीएमओ ने पाकिस्तान को इसकी जानकारी दी है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली, प्रेट्र। भारतीय सेना का एक जवान बृहस्पतिवार को भटक कर वास्तविक नियंत्रण रेखा के उस पार पहुंच गया। भारत के डीजीएमओ की ओर से हॉटलाइन पर पाकिस्तान को सूचित कर दिया गया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार रास्ता भटक कर या अनजाने में एलओसी पार करना आम बात है। दोनों देशों के सैनिक व आम नागरिक अक्सर यह चूक कर जाते हैं।

    पाकिस्तान के समाचार पत्र डान के अनुसार जवान के पास हथियार भी है। उसका नाम चंदू बाबूलाल चौहान (22)बताया गया जो 37 वीं राष्ट्रीय राइफल्स से संबद्ध तथा महाराष्ट्र का निवासी है। पाकिस्तानी सुरक्षा बल उसे अज्ञात स्थान पर ले गए। हालांकि इस बारे में पाकिस्तान सरकार की ओर से अभी कुछ नहीं बताया गया।

    भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान भ्रामक सूचनाएं फैलाने पर उतारू हो गया है। उसने तातापानी क्षेत्र में भारत के आठ सैनिकों को मारने का दावा किया। भारतीय सेना ने इस दावे को सरासर झूठा और आधारहीन बताया।

    भारत ने PoK में घुसकर की सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान के 2 सैनिक ढेर

    खबरें और भी