विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक ने फिर दागे मोर्टार, बीएसएफ दे रही है मुंहतोड़ जवाब

By Edited By:
Published: Sun, 24 Aug 2014 08:50 AM (IST)Updated: Sun, 24 Aug 2014 10:46 AM (IST)

पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन दिन सीजफायर का उल्लंघन करते हुए शनिवार रात को रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की। भारतीय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू। पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन दिन सीजफायर का उल्लंघन करते हुए शनिवार रात को रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की। भारतीय सैनिक भी लगातार पाक फायरिंग का जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तानी ने शुक्रवार रात जम्मू सेक्टर की 22 सुरक्षा चौकियों और सीमा पर स्थित 13 गांवों में जबरदस्त गोलाबारी की थी। जिसमें दो ग्रामीण मारे गए थे और बीएसएफ के एक जवान समेत 6 लोग घायल हो गए थे। हालत को देखते हुए सेना की कई टुकड़ियों को सीमा की ओर रवाना कर दिया गया है।

जम्मू के अरनिया और आरएसपुरा सेक्टर में शनिवार रात 10 बजे से पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही है। रिहायशी इलाकों में कई मोर्टार आकर गिरे हैं। बीएसएफ पाकिस्तान कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

इससे पहले पाकिस्तानी बलों ने शुक्रवार रात जम्मू सेक्टर की 22 सुरक्षा चौकियों और सीमा पर स्थित 13 गांवों में जबर्दस्त गोलाबारी की थी। इस दौरान हल्के हथियारों के साथ मोर्टार का भी इस्तेमाल हुआ। इस गोलाबारी में दो भारतीय ग्रामीण मारे गए, जबकि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान सहित छह लोग घायल हो गए। बदल रहे हालात के बीच सीमा के नजदीकी गांवों को खाली कराया जा रहा है। भारत व पाकिस्तान ने अपने-अपने मोर्चो पर तोपों को भी तैनात कर दिया है। पाक सेना ने रेंजर्स को पीछे करके सीमा पर खुद मोर्चा संभाल लिया है। भारतीय सेना भी सतर्क है, सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी दुस्साहस का करारा जवाब दिया है।

जम्मू के अरनिया व आरएस पुरा सेक्टर में शुक्रवार देर रात पाक ने हाल के दिनों की सबसे गंभीर हरकत की थी। पाक की ओर से शुरू हुई गोलाबारी पूरी रात चली। फायरिंग से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पाकिस्तानी बल जल्द ही मोर्टार दागने लगे। उनकी मार की जद में भारतीय क्षेत्र की सीमा चौकियां ही नहीं रिहायशी इलाके भी थे। बीएसएफ ने भी तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाब दिया। शनिवार सुबह सात बजे तक दोनों ओर से भीषण गोलाबारी होती रही।

पढ़े: पाक ने बरसाए गोले, दो भारतीयों की मौत

पाक ने फिर की ताबड़तोड़ गोलीबारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।