विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुफ्ती का विवादित बयान, पाक व आतंकियों ने बनाए बेहतर चुनावी माहौल

By Sudhir JhaEdited By:
Updated: Mon, 02 Mar 2015 12:19 AM (IST)

जम्मू- कश्मीर के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने सत्ता संभालते ही एक बयान से विवाद को जन्म दे दिया। उन्होंने पाकिस्तान, हुर्रियत आैर आतंकियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन तीनों ने चुनाव के लिए प्रदेश में बेहतर माहौल बनाया। उधर,पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद

News Article Hero Image

जम्मू। जम्मू- कश्मीर के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने सत्ता संभालते ही एक बयान से विवाद को जन्म दे दिया। उन्होंने पाकिस्तान, हुर्रियत आैर आतंकियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन तीनों ने चुनाव के लिए प्रदेश में बेहतर माहौल बनाया। उधर,पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के शपथ ग्रहण में शामिल होने जम्मू गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि प्रदेश में इस गठबंधन सरकार का बनना यहां के लोगों की आकांक्षाओं के पूरा होने का एेतिहासिक अवसर है।

मोदी ने कहा कि यह सरकार जम्मू कश्मीर को प्रगति की नई ऊंचाई पर ले जाएगी। मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभालने पर मुफ्ती मोहम्मद सईद आैर उनकी टीम को बधाई दी।

उधर, सईद ने अपनी प्रतिक्रया में कहा कि हम इस गंठबंधन सरकार को प्रदेश के विकास को लिए टर्निंग पाइंट बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार और शिक्षा हमारी सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। सईद ने कहा कि उनकी सरकार पश्चिमी पाकिस्तान से आए शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए उचित उपाय करेगी। हालांकि उन्होंने एक बयान देकर एक नए विवाद को हवा दे दी, मुफ्ती ने कहा कि पाकिस्तान, हुर्रियत आैर आतंकियों ने चुनाव के लिए उचित महौल बनाया, जिससे चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका।

उधर, जम्मू-कश्मीर में पीडीपी-भाजपा सरकार के सत्ता संभालने पर आज बेंगलूर में भाजपा समर्थकों ने खुशिया मनाई और मिठाइयां बांटी।

पढ़ेंः उमर ने मुफ्ती को जम्मू- कश्मीर का सीएम बनने पर दी बाधाई