विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तानी सेना ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

By Edited By:
Updated: Sat, 12 Jul 2014 02:35 PM (IST)

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर में भारत-पाक के बीच जारी संघर्षविराम का एक बार फिर उल्लंघन किया है। ताज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर में भारत-पाक के बीच जारी संघर्ष विराम का एक बार फिर उल्लंघन किया है। ताजा घटनाक्रम में पाक सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर के पिंडी अग्रिम चौकी पर फायरिंग की। भारतीय सेना के जवानों ने भी पाकिस्तानी सेना का जवाब दिया। दोनों ओर से किसी के हताहत होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

गौरतलब है कि इसके पहले भी पाकिस्तानी सेना ने 13 जून 2013 को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था और जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारी गोलीबारी की थी।

पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन की गोलीबारी