विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुंछ: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

By kishor joshiEdited By:
Updated: Tue, 06 Sep 2016 11:37 AM (IST)

भारत की तमाम चेतावनियों को नजरंदाज करते हुए पाकिस्तान ने एक बार फिर एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की है।

News Article Hero Image

श्रीनगर। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। देर रात उसने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय पोस्ट को अपना निशाना बनाया। जम्मू स्थित पुंछ सेक्टर में कल रात से पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की जा रही है। मोर्टार के जरिए सीमा पार से आर्मी की 6 पोस्ट को निशाना बनाया गया है।

भारतीय सेना ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। खबरों के मुताबिक पाकिस्तान ने भारत की मोची मोहरा, धकनी धोक, न्यू डिंग और नेजापीर पोस्ट सहित 6 पोस्ट को निशाना बनाया और सैनिकों ने बॉर्डर के पास वाले गांव पर भी मोर्टार दागे हैं।

पढ़ें- पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक भारतीय जवान शहीद

इससे पहले शुक्रवार दोपहर में भी पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सीजफायर का उल्लघंन करते हुए फायरिंग की थी, जिसका बीएसएफ ने माकूल जवाब दिया था।

पाकिस्तानी सेना ने एक सप्ताह से भी कम समय में दूसरी बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास 2 सितंबर को अग्रिम सैन्य चौकियों पर गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी सेना ने 14 अगस्त, 2016 को भी जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर के दो अलग-अलग इलाकों में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाया था और दो बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया था. इस दौरान 50 वर्षीय एक महिला घायल हो गई थी। पाकिस्तान की तरफ से पिछले साल की गई गोलीबारी की 405 घटनाओं में 17 नागरिक मारे गए हैं और 71 अन्य लोग घायल हुए हैं। संघर्षविराम के 253 मामले अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हुए और 152 घटनाएं नियंत्रण रेखा के पास दर्ज की गईं। संघर्षविराम उल्लंघनों के कारण करीब 8000 लोग अस्थायी रूप से प्रभावित हुए हैं और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना पड़ा।