यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, सांबा सेक्टर में की गोलीबारी
पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पिछले एक सप्ताह में सीमा पर पाकिस्तान का संघर्ष विराम का दूसरा उल्लंघन है।

राज्य ब्यूरो, जम्मू । पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। सांबा सेक्टर में शुक्रवार तड़के पाकिस्तान ने भारतीय अग्रिम चौकी रिगाल पर चार राउंड फायर किए जिसमें जानमाल के किसी नुकसान की सूचना नही है। घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। भारतीय जवान स्थिति पर नजर रखे हुए है।
पिछले एक सप्ताह में सीमा पर पाकिस्तान का संघर्ष विराम का दूसरा उल्लंघन है। इससे पहले पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की थी। उसके बाद दोनों देशों के कर्नल स्तर के अधिकारियों की फ्लैग मीटिंग हुई थी जिसमें भारत ने अपनी आपत्ति दर्ज करवाई थी।

