यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
देहरादून : जेट एयरवेज में बम की ख़बर से हड़कंप, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट सील
एक तरफ जहां ब्रसेल्स में हुए सिलसिलेवार धमाके ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली से उड़ान भरनेवाली पांच विमानों में बम की खबर ने भारतीय एजेंसियों की नींद उड़ा कर रख दी है।

देहरादून। एक तरफ जहां ब्रसेल्स में हुए सिलसिलेवार धमाके ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली से उड़ान भरनेवाली पांच विमानों में बम की खबर ने भारतीय एजेंसियों की नींद उड़ा कर रख दी है।
उधर, देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुंबई से देहरादून आनेवाली फ्लाइट में बम की खबर के बाद हड़कंप मच गया। फौरन विमान को खाली करवाकर जांच शुरू कर दी गई। उधर, बम की खबर सामने आने के बाद एयरपोर्ट को सील कर दिया गया है।

जेट एयरवेज के चंडीगढ़ दफ्तर में बम की धमकी दी गई थी। जिन फ्लाइट्स में बम की खबर आई वो है दिल्ली- चेन्नई और देहरादून- चेन्नई की फ्लाइट्स। दिल्ली से चेन्नई जानेवाली जिस फ्लाइट में बम की खबर आई उसे दिल्ली में एयरपोर्ट के अंदर अलग करके छानबीन की जा रही है।Passengers evacuated at Jolly Grant Airport (Dehradun) after bomb scare in Jet Airways flight from Mumbai to Dehradun.
— ANI (@ANI_news) March 22, 2016
ये भी पढ़ें- बेल्जियमः सीरियल धमाकों से दहला ब्रसेल्स, जेट एयरवेज के भी दो कर्मचारी घायल
बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां पहुंची
जेट एयरवेज की फ्लाइट दिल्ली से 3:30 बजे जॉली ग्रांट पहुंची थी। इस बीच एक फोन कॉल ने एयरपोर्ट अलर्ट कर दिया। इसके बाद फ्लाइट को एयरपोर्ट से पहले ही रनवे पर रोका दिया। यहां से यात्रियों के उतार कर बस के जरिये एयरपोर्ट लाया गया। वहीं, एयरपोर्ट को सील कर दिया गया है। मौके पर बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं। अभी बम निरोधक दस्ता विमान की जांच कर रहा है।
यात्री अभी एयरपोर्ट पर मौजूद
विमान से आए यात्री अभी एयरपोर्ट के भीतर ही मौजूद हैं। चूंकि यात्रियों का सामान अभी विमान में ही है और विमान की जांच की जा रही है।
आवासीय कॉलोनी के पास है एयरपोर्ट
एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को फोन कॉल आई थी, जिसमें विमान में बम होने की सूचना दी गई। रनवे के जिस हिस्से में विमान खड़ा है वहां नजदीक ही आवासीय कॉलोनी भी है। सुरक्षा के लिहाज से यहां पूरी तरह से सुरक्षाकर्मियों ने घेराबंदी कर दी है।
लेकिन, जिस तरह से बम की खबर विमान और एयरपोर्ट में रखे जाने की लगातार खबर आ रही है उससे ना सिर्फ सुरक्षा एजेंसी बल्कि आम लोग भी खौफ में हैं।

