विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार सरकार की वजह से गरीब भूखा: रामविलास

By Edited By:
Updated: Sun, 20 Jul 2014 03:53 PM (IST)

केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने बिहार में गरीबी और लोगों के भूखे रहने का ठीकरा जीतन राम मांझी सरकार के सिर फोड़ा है। उन्होंने इस मसले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने बिहार में गरीबी और लोगों के भूखे रहने का ठीकरा जीतन राम मांझी सरकार के सिर फोड़ा है। उन्होंने इस मसले पर बिहार सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। पासवान कहते हैं कि बिहार सरकार का कारनामा गरीबों को भूखा रखे हुए है। मीडिया से बातचीत में पासवान ने कहा कि बिहार सरकार ने बिना किसी तैयारी के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून लागू कर दिया, जबकि अभी तक लाभार्थी की पहचान तक नहीं हो पाई है। कार्ड नहीं बंटे हैं। जो कार्ड बंटे हैं, उसमें काफी गड़बड़ी है। गरीबों का नाम छूट गया, गरीब रह गए और अमीर कार्ड पा गए। यहीं नहीं, राज्य सरकार कायदे के मुताबिक अनाज का उठाव भी नहीं कर रही है। हां, एक काम वह जरूर करती है। वह फिजूल में इस मामले में केंद्र सरकार को बदनाम कर रही है। ऐसा कर असल में वह अपना चेहरा बचा रही है।