विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उपचुनाव परिणाम से खिले कांग्रेसियों के मुरझाए चेहरे

By Edited By:
Published: Tue, 26 Aug 2014 08:03 AM (IST)Updated: Tue, 26 Aug 2014 08:31 AM (IST)

उत्तराखंड के बाद बिहार, पंजाब, कर्नाटक आदि राज्यों के विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से सूबे के कांग्रेसियों के मुरझाए चेहरे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। उत्तराखंड के बाद बिहार, पंजाब, कर्नाटक आदि राज्यों के विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से सूबे के कांग्रेसियों के मुरझाए चेहरे खिल गए हैं। प्रदेश के कांग्रेसी नेता बिहार व पंजाब के नतीजों से बेहद उत्साहित हैं। उनका मानना है कि दिल्ली में इन दोनों प्रांतों के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं और इन राज्यों के नतीजों का फायदा दिल्ली में कांग्रेस को जरूर मिलेगा। पार्टी के नेता यह भी कह रहे हैं कि धर्मनिरपेक्ष ताकतों के एक मंच पर आने से उनके मतों का विभाजन रूका है और बिहार का चुनाव परिणाम इसकी बेहतर बानगी है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी [आप] के प्रत्याशी की जमानत जब्त हो जाने से उत्साहित प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने दावा किया कि एक बार चुनाव हो जाए, दिल्ली में भी अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली इस पार्टी का यही हश्र होगा। उन्होंने कहा कि आप की पोल खुल गई है। आगामी दिल्ली विधानसभा के चुनाव में उसका सफाया हो जाएगा। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अच्छे दिनों का सपना दिखाने वालों के अब बुरे दिन शुरू हो गए हैं।

कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि राजधानी के मतदाताओं की बात करें तो यहां अन्य राज्यों के अलावा बिहार, पंजाब और उत्तराखंड के मतदाताओं की अच्छी-खासी संख्या है। ये मतदाता पहले से भी कांग्रेस के साथ रहे हैं। पिछले दो चुनावों में इन्होंने पार्टी का साथ नहीं दिया लेकिन इन राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजे दिल्ली को भी प्रभावित करेंगे। उनका मानना है कि अभी दिल्ली में चुनाव कराए जाने में थोड़ा वक्त है और आने वाले कुछ दिनों में कांग्रेस की स्थिति और मजबूत होगी।

दिल्ली में कांग्रेस को मात भाजपा से नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी की वजह से मिली। चाहे विधानसभा का चुनाव हो अथवा लोकसभा का, अब तक कांग्रेस को मिलने वाले वोट आम आदमी पार्टी की ओर चले गए। इसीलिए कांग्रेस लगातार इस पार्टी पर निशाना साध रही है।

मुकेश शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक अब पार्टी तोड़ने की तैयारी में जुटे गए हैं। उन्होंने यह संकेत दिए कि कुछ विधायकों ने कांग्रेस के नेताओं से भी संपर्क किया है। उन्होंने यह भी कहा कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में अपनी हार की आशंका से बौखलाए अरविंद केजरीवाल अपने लिए नई सीट तलाश रहे हैं।

पढ़ें: यूपी उपचुनावों के लिए कांग्रेस उम्मीदवार घोषित

पढ़ें: उपचुनाव: लालू-नीतीश भाजपा पर भारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।