विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उमर ने मौजूदा हुकूमत पर जतायी नाराजगी, हालात को बताया 'शर्मनाक'

By Monika minalEdited By:
Updated: Wed, 13 Jul 2016 09:39 AM (IST)

पूर्व मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने जम्‍मू कश्‍मीर के मौजूदा हालात व वहां की हुकूमत को शर्मनाक करार दिया है।

News Article Hero Image

श्रीनगर (एएनआई)। श्रीनगर में शहीद दिवस के मौके पर 1931 के शहीद जवानों को अपनी श्रद्धांजलि देने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पहुंचे। इस मौके पर वर्तमान मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी मौजूद थीं। जम्मू कश्मीर के पूर्व प्रधानमंत्री, उमर अब्दुल्ला ने राज्य में मौजूदा हालात पर नाराजगी जतायी।

2019 में भी नरेंद्र मोदी को पराजित करना होगा मुश्किलः उमर अब्दुल्ला

1931 के शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उमर ने कहा कि जब मैं यहां आया तो यह देख चकित हो गया कि मुख्यमंत्री को दिखाने के लिए कि स्थिति सामान्य है, नागरिकों को पुलिस की गाड़ियों में भर कर यहां लाया गया। उन्होंने राज्य के हालात को शर्मनाक करार दिया।

उमर ने कहा, ‘इन हालात में भी अगर इन लोगों को ड्रामा करने की जरूरत रही और ये कुछ सीख न पाए और मजबूरन सामान्य परिस्थितियां दिखाने के लिए नागरिकों को यहां लाया गया है। इस हुकूमत से हालात कैसे दुरुस्त हो पाएंगे।‘

कश्मीर के नाराज लोगों का नायक बन गया है बुरहान वानी : उमर अब्दुल्ला