विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा कार्यालयों में खुशी की लहर, बंटी मिठाइयां

By anand rajEdited By:
Updated: Tue, 23 Dec 2014 11:07 AM (IST)

झारखंड और जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बड़ी सफलता मिली है। झारखंड में भाजपा बहुमत को पार कर गई है तो वहीं जम्मू-कश्मीर में भी वो दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। भाजपा की सफलता के

News Article Hero Image

नई दिल्ली। झारखंड और जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बड़ी सफलता मिली है। झारखंड में भाजपा बहुमत को पार कर गई है तो वहीं जम्मू-कश्मीर में भी वो दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। भाजपा की सफलता के बाद पूरे देश में पार्टी कार्यालयों में खुशी का माहौल है, जबकि कांग्रेस दफ्तर पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

झारखंड और जम्मू-कश्मीर में जारी मतगणना के दौरान दोनों ही जगह कमल खिलते दिख रहे हैं। भाजपा की इस सफलता को देख पार्टी के नेता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। दोनों प्रदेशों के अलावा देश भर के भाजपा कार्यालयों में खुशी की लहर है। मिठाइयां बांटी जा रही हैं। पटाखें जलाए जा रहे हैं। ढोल और नगाड़ों की थाप पर पार्टी के कार्यकर्ता झूम रहे हैं। दिल्ली भाजपा कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ देखी जा रही है। पार्टी के बड़े नेता राष्ट्रीय कार्यालय पर पहुंच रहे हैं।

दूसरी ओर लोकसभा और कई और प्रदेशों को गंवाने के बाद कांग्रेस हाशिए पर आ गई है। कांग्रेस की इस हार से पार्टी दफ्तर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। नेताओं और कार्यकर्ताओं में घोर मायूसी देखी जा रही है।

पढ़ेंः झारखंड : भाजपा सरकार तय, पहली बार एक पार्टी पूर्ण बहुमत की ओर

पढ़ेंः जम्मू-कश्मीरः त्रिशंकु विधानसभा के संकेत, नए समीकरणों की तलाश शुरू