Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत में क्रिकेट की तरह दूसरे खेलों को भी मिले बढ़ावा: पीएम मोदी

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Fri, 20 Jan 2017 06:51 PM (IST)

    देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मोदी ने कहा कि हमें विश्व के पर्यटकों की रुचियों के हिसाब से अपने राज्यों की मैपिंग करनी होगी, हमारे देश में वैश् ...और पढ़ें

    भारत में क्रिकेट की तरह दूसरे खेलों को भी मिले बढ़ावा: पीएम मोदी
    भारत में क्रिकेट की तरह दूसरे खेलों को भी मिले बढ़ावा: पीएम मोदी

    नई दिल्ली, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कच्छ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पर्यटन, संस्कृति और खेल मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि भारत में क्रिकेट के अलावा भी कई सारे खेल हैं। लेकिन, इन खेलों को भी क्रिकेट की तरह बढ़ावा देने की जरूरत है। मोदी ने कहा कि इसके लिए जिला स्तर पर प्रतिभाओं को पहचानने की जरूरत है।

    उन्होंने कहा कि खेल में बेहतर परिणामों के लिए देश में खेल के लिए अनुकूल माहौल बनाना होगा। खेल के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं बल्कि अनुकूल वातावरण भी जरूरी है।

    कैलेंडर में PM मोदी की तस्वीर पर हंगामे के बाद भी नहीं घटी खादी की बिक्री

    देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मोदी ने कहा कि हमें विश्व के पर्यटकों की रुचियों के हिसाब से अपने राज्यों की मैपिंग करनी होगी, हमारे देश में वैश्विक पर्यटन की असीम क्षमता है। हमें अपनी विरासत, संस्कृतियों, खान-पान और देश की विविधताओं से विश्व को अवगत कराना होगा। हमारी विरासत अनोखी और समृद्ध है, लेकिन हम अभी तक उसे दुनिया के सामने ठीक से रख नहीं पाए हैं।

    सोशल मीडिया के मंच पर स्टार हैं पीएम मोदी, सबसे अधिक फॉलोअर्स