विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गंगा सफाई पर पीएम ने बुलाई बैठक, पांच सीएम भी आएंगे

By anand rajEdited By:
Published: Sat, 21 Mar 2015 10:18 AM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2015 05:48 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के महत्वाकांक्षी गंगा सफाई अभियान पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। 26 मार्च को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जागरण ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के महत्वाकांक्षी 'गंगा सफाई अभियान' पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। 26 मार्च को यह बैठक होगी, जिसमें पीएम ने गंगा सफाई को लेकर यूपी,पश्चिम बंगाल,बिहार, झारखंड और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया है।

संभवत: बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी शामिल होंगी। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री इन पांचों राज्यों में गंगा को निर्मल बनाने के लिए शुरू किए गए कार्यो का ब्यौरा मुख्यमंत्रियों से लेंगे।

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पीएम की बैठक की तैयारियों के सिलसिले में केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय के सचिव अनुज विश्नोई ने शुक्रवार को एक शीर्ष स्तरीय बैठक भी बुलाई थी। इस बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। जल संसाधन सचिव ने अलग-अलग राज्यों में नमामि गंगे के तहत हुए कार्यो की समीक्षा की। किसी राज्य में कितनी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगेंगे और उन पर कितना व्यय आएगा, इसकी जानकारी भी राज्यों से ली गई।

पढ़ेंः मंदिरों में बदली सदियों की परंपरा

पढ़ेंः हर की पैड़ी के घाटों पर पर्याप्त जल नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।