विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विजय माल्या पर बोले पीएम मोदी, किसी भी बैंक डिफॉल्टर को बख्शा नहीं जाएगा

By Sanjeev TiwariEdited By:
Updated: Sun, 27 Mar 2016 07:17 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि किसी भी बैंक डिफॉल्टर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर लोगों की राशि हड़पने वाले अमीरों की मदद करने का आरोप लगाया है।

News Article Hero Image

रंगापाड़ाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि किसी भी बैंक डिफॉल्टर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर लोगों की राशि हड़पने वाले अमीरों की मदद करने का आरोप लगाया है। असम में रंगापाड़ा में रविवार को लगातार दूसरे दिन रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने दावा किया कि उनकी सरकार ने लुटेरों के खिलाफ सख्ती दिखाई है और इस कारण लुटरे जेल जाने के डर से भाग रहे हैं।

विजय माल्या मामले में अपनी सरकार की आलोचना के जवाब में मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने शासन के दौरान अमीरों के लिए बैंक खोल रही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने इन बैंकों में माध्यम से जिन अमीर लोगों की तिजोरी भरी है, उन्हें भी इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। प्रधानमंत्री ने कहा, 'आन जानते हैं कि कैसे अमीर लोगों ने जनता के पैसे को लूटा है।

पढ़ेंः 'मन की बात' के जरिए पीएम ने दी टीम इंडिया को मैच के लिए शुभकामनाएं

मेरी सरकार ने बैंक डिफॉल्टरों पर सख्ती की है। वे जेल जाने के डर से बेचैन होकर भाग रहे हैं। लेकिन मैं आपको कहता हूं कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा।' उन्होंने कहा कि बैकों से जो राशि लूटी गई है वह बैंकों की नहीं है, वह देश के गरीब लोगों की है। मैं आश्वासन देता हूं कि जिन लोगों ने यह राशि लूटी है उन्हें एक-एक पैसा लौटाना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश पहले बिचौलियों द्वारा चलाया जा रहा था। जब से मैंने पदभार संभाला बिचौलियों को अपनी दुकानें बंद करनी पड़ीं। यही लोग अब चिल्ला रहे हैं और मुझ पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन मैं इसकी परवाह नहीं करता। बिचौलियों के अच्छे दिन नहीं आ सकेंगे, इसलिए उन्हें तो मुझसे समस्या होनी ही है।

पढ़ेंः बंगाल में फलफूल रहा है एकमात्र बम उद्योग: पीएम मोदी