विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

By Sanjeev TiwariEdited By:
Updated: Fri, 01 Jul 2016 07:00 PM (IST)

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में भारी बारिश अौर बादल फटने से हुए जान-माल की नुकसान से मैं अाहत हूं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। उत्तराखंड में बादल फटने व भारी बारिश से अायी तबाही पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया है। ट्विटर पर पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में भारी बारिश अौर बादल फटने से हुए जान-माल की नुकसान से मैं अाहत हूं। मैं शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

उन्होंने कहा कि मैं इश्वर से प्रार्थना करता हूं, इस अापदा में घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएं। मुझे अाशा है जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। वहां का जनजीवन जल्द ही पटरी पर लौट अाएगा।