विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामपाल वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी को तैयार, कोर्ट जाने से इन्कार

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Sun, 16 Nov 2014 08:39 AM (IST)Updated: Sun, 16 Nov 2014 06:07 PM (IST)

रामपाल की गिरफ्तारी के लिए सतलोक आश्रम में धावा बोलने के लिए पुलिस ने लगभग तैयारी पूरी कर ली है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हिसार। रामपाल की गिरफ्तारी के लिए सतलोक आश्रम में धावा बोलने के लिए पुलिस ने लगभग तैयारी पूरी कर ली है। साथ ही कमांडो व सीआरपीएफ की टुकडिय़ों को आश्रम के करीब तैयार रखा गया गया है। अभी तक पुलिस नाकों पर पर कुछ चुनिंदा जवान तैनात थे अब पूरी टुकडिय़ां वहां तैनात हैं।

वहीं रात में ठिठुरती ठंड के बीच श्रद्धालु व पुलिस के जवान अपने मोर्चों पर तैनात हैं। इस बीच संत के अनुयायियों के तेवर कुछ नरम पड़े हैं और उन्होंने मीडिया के माध्यम से प्रशासन को संदेश दिया है कि अगर प्रशासन चाहे तो संत को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आश्रम से ही कोर्ट में पेश किया जा सकता है। हालांकि वे अभी भी गिरफ्तारी न होने देने पर अड़े हुए हैं।

रविवार सुबह सीआरपीएफ की टुकड़ी आश्रम के नाके तक पहुंच गई। पुलिस ने सुबह आठ बजे गश्त तेज कर दी है। अदालत में रामपाल को पेश करने के महज 24 घंटे बचे हैं। पुलिस का प्रयास आज दिन में ही उन्हें गिरफ्तार करने का है। रविवार सुबह से घोड़ों पर पुलिस फोर्स ने गश्त तेज कर दी है।


-आश्रम में रामपाल समर्थक राष्ट्रीय सेवा समिति के महासचिव बलवान ने मीडिया से कहा है कि वे संत रामपाल की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आश्रम से ही पेशी करवाने को तैयार हैं। कांफ्रेंसिंग के लिए वे आश्रम के अलावा हिसार या किसी अन्य अदालत में भी जाने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि संत रामपाल को चिकित्सकों ने 19 नवंबर तक आराम की सलाह दी है। साथ ही आश्रम से बार-बार समर्थकों को डटे रहे और प्रशासन की तैयारियों से न डरने की हिदायत लाउडस्पीकर से दी जा रही है। संत रामपाल आश्रम के प्रवक्ता ने कहा है कि अगर रामपाल का स्वास्थ्य ठीक रहा तो वे सोमवार को कोर्ट में पेश होंगे।

खाने-पीने के सामान का संकट


प्रशासन द्वारा खाने-पीने की सामग्री की आपूर्ति काटने के बाद आश्रम में खाने-पीने के सामान के अलावा पानी भी खत्म होने लगा है। आश्रम के करीब का मुख्य मार्ग सील है और किसी को भी आने नहीं दिया जा रहा।

पढ़ेंः संत रामपाल की होगी गिरफ्तारीः एसपी हिसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।