विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मांझी से बिहार और राजनीति में कोई परिवर्तन नहीं होगा: सुशील मोदी

By Edited By:
Updated: Tue, 20 May 2014 04:05 PM (IST)

एनडीए को पूर्ण बहुमत बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके नीतीश कुमार ने राज्य के नए उत्तराधिकारी के रूप में दलित नेता जीतन राम माझी का नाम प्रस्तावि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके नीतीश कुमार ने राज्य के नए उत्तराधिकारी के रूप में दलित नेता जीतन राम माझी का नाम प्रस्तावित किया। मांझी का नाम सामने आने के बाद राजनेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त करनी शुरू कर दी है।

आरजेडी के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि मांझी की कार्यकुशलता के बाद उनके बारे में कुछ टिप्पणी की जा सकती है। कार्य से पहले उनके बारे में कुछ कहना सार्थक नहीं होगा। उधर भाजपा नेता सुशील कुमार नीतीश कुमार के मांझी के नाम प्रस्तावित करने के फैसले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसे किसी भी निर्णय से बिहार और यहां की राजनीति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

गौरतलब है कि आज जीतन राम मांझी बिहार के नए मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के साथ पार्टी के अन्य नेताओं ने भी मांझी के नाम पर हामी भर दी है। बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार जी ने अपना मनमोहन सिंह बैठा दिया है।

पढ़ें: बिहार के नए 'मांझी' होंगे जीतन राम, आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ