विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अलकायदा ने फिर की भारत के मुस्लिम युवाओं को भड़काने की कोशिश

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Mon, 04 Jul 2016 06:48 PM (IST)

अलकायदा ने इंटरनेट पर जारी एक ऑडियो क्लिप में फिर से भारत के मुस्लिम युवाओ को देश के खिलाफ भड़काने की कोशिश की है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन अलकायदा भारतीय मुस्लिम युवाओं को भड़काने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है। हाल ही में जारी एक ऑडियो क्लिप में उसने भारतीय मुसलमानों को यूरोप की तर्ज पर देश में हमले करने के लिए कहा है। इसमें कहा गया है कि यूरोप के युवा बढ़चढ़कर जिहाद में हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे ही भारतीय युवाओं को भी बाहर आना चाहिए और सरकारी संस्थाओं, सरकारी अधिकारियों और सुरक्षाबलों पर हमले तेज करने चाहिए।

इस ऑडियो क्लिप में कहा गया है कि मुसलमानों ने वर्षों तक भारत पर राज किया है। उनको अब वह अधिकार वापस पाना है। यदि वह अपने हाथों में तलवारें और चाकू थाम लेंगे तो उनके खिलाफ कोई नहीं उठेगा और वह फिर से राज करने की स्थिति में होंगे। मुस्लिम युवाओं को भड़काने के लिए इस ऑडियो क्लिप में यह भी कहा गया है कि अल्लाह ने उन्हें इसके लिए चुना है। इसकी इजाजत अल्लाह ने ही दी है।

आतंकी हमले के बाद 'Ghost Town' में तब्दील हुआ इस्तांबुल

इस ऑडियो क्लिप में जिसकी आवाज सुनाई दे रही है उसका नाम आसिम उमर है। अंग्रेजी अखबार द हिंदूू की खबर के अनुसार अलकायदा के भारतीय उप-महाद्वीप के चीफ ने भारतीय मुसलमानों से कहा की भारत में आतंकी हमला करेंं। अलकायदा ने यह ऑडियो क्लिप इस्लामिक स्टेट द्वारा ढाका में किए गए आतंकी हमले के एक दिन बाद इंटरनेट पर अपलोड की है।

यदि भारत ने परमाणु हथियार बढ़ाए तो पाकिस्तान भी नहीं बैठेगा चुप