विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रशांत, योगेंद्र को पार्टी से निकालने की तैयारी,28 को बड़ा फैसला

By Test2 test2Edited By:
Published: Tue, 10 Mar 2015 01:06 AM (IST)Updated: Tue, 10 Mar 2015 01:18 AM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) ने 28 मार्च को राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई है। इसमें वरिष्ठ नेता प्रशांत भूषण और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने 28 मार्च को राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई है। इसमें वरिष्ठ नेता प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को पार्टी से बाहर किए जाने का फैसला सुनाया जा सकता है। मयंक गांधी को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। हालांकि इस बारे में कोई बोलने को तैयार नहीं है।

राष्ट्रीय परिषद की बैठक के औचित्य के बारे में पूछने पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अभी उन्होंने एजेंडा नहीं देखा है, लेकिन बैठक का खास मकसद है और कुछ बड़े फैसले लिए जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने भी बैठक बुलाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इसमें 500 से अधिक वरिष्ठ सदस्य भाग लेंगे। आप में विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बयानबाजी से पार्टी को नुकसान हो रहा है।

योगेंद्र यादव ने सोमवार को फिर कहा कि विरोधाभाषी विचारधारा को भी पार्टी में जगह मिलनी चाहिए। आशुतोष ने योगेंद्र यादव के बयानों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासन की कमी नहीं होती तो राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक (4 मार्च) में हुए फैसले को सभी स्वीकार करते। गौरतलब है कि प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को आप की पीएसी (राजनीतिक मामलों की समिति) से हटा दिया गया है।

पढ़ें :

आप सांसद भगवंत की मांग, पार्टी से निकाले जाएं योगेंद्र और प्रशांत

होली में एक दूसरे के गले मिले कुमार विश्वास व योगेंद्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।