विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रदेश भाजपा में व्यापक फेरबदल की तैयारी

By Edited By:
Updated: Sun, 13 Jul 2014 09:27 AM (IST)

दिल्ली प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने शनिवार को निवर्तमान अध्यक्ष केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से पदभार ग्रहण किया। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (राज्य ब्यूरो)। दिल्ली प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने शनिवार को निवर्तमान अध्यक्ष केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने भाजपा पर विश्वास कर कांग्रेस को सता से बेदखल करने के साथ आम आदमी पार्टी को भी नकार दिया है। इसलिए अनुशासन में रहकर उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि यह भाजपा में ही संभव है कि बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले एक साधारण कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इस दौरान उन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से सीखने को मिला है। उन्होंने कहा कि वह बिना किसी भेदभाव के पार्टी की मजबूती के लिए काम करते हुए कार्यकर्ताओं व दिल्ली के लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेंगे। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि केंद्र में जिस तरह से नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, उससे हम सभी की जिम्मेदारी भी बढ़ी है, क्योंकि लोगों की भाजपा से अपेक्षाएं काफी बढ़ गई हैं। दिल्ली में अभी सरकार नहीं होने के कारण ज्यादा चुनौती है। उम्मीद है कि नए प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली में चुनाव होने पर पार्टी को जीत दिलाने तथा मोदी के सपनों का भारत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेंगे। राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल ने कहा कि सतीश उपाध्याय जुझारू कार्यकर्ता होने के साथ ही प्रशासनिक अनुभव वाले नेता हैं। इससे उनके नेतृत्व में दिल्ली में भाजपा बूथ स्तर पर सक्रिय होगी तथा आने वाले चुनाव में भी विजय अभियान जारी रहेगा। प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य प्रभात झा ने कहा कि सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। समारोह में दिल्ली के सातों सांसद, राज्यसभा सदस्य विजय गोयल, प्रदेश संगठन मंत्री विजय शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओपी कोहली, मांगे राम गर्ग, विजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।

नए चेहरे सामने लाने की योजना

कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने व सगंठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश भाजपा में व्यापक फेरबदल किया जाएगा। इस बदलाव में निष्क्रिय व लापरवाह पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मुक्त कर कुछ नए चेहरे सामने लाने की योजना है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने इस बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया कि शिथिलता दूर करने के लिए जरूरत के अनुसार मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक फेरबदल किए जाएंगे। सांसदों, विधायकों, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विर्मश कर इस बारे में जल्द फैसला लिया जाएगा।

पढ़ें:

पढ़ें: आसान नहीं है नए भाजपा अध्यक्ष की राह