विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुर्गा अष्टमी पर प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

By Rahul SharmaEdited By:
Updated: Sun, 09 Oct 2016 12:58 PM (IST)

अष्टमी के दिन कंजक यानी अन्नपूर्णा पूजा के दिन नौ कुमारी कन्याओं और एक कुमार को विधिवत घर में बुलाकर और उनके पांव धोकर पूजा-अर्चना की जाती है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। आज देश दुर्गा अष्टमी मना रहा है इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी देशवासियों को शुभकामना संदेश दिया है। प्रधानमंत्री ने ट्विटर के माध्यम से यह शुभकामना संदेश दिया है।

पीएम के अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी समस्त देशवासियों को दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी देशवासियों को दुर्गा अष्टमी पर शुभकामना संदेश दिया है।

कोलकाता में दुर्गा अष्टमी को लोग धूमधाम से मना रहे हैं।

वाराणसी में भी श्रद्धालुओं ने अपने अंदाज में अष्टमी को धूमधाम से मनाया।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पटना में अष्टमी के मौके पर मां का आशीर्वाद लिया।

यूपी के गोरखपुर में भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा अष्टमी पर पूजा की।

अष्टमी के दिन कंजक यानी अन्नपूर्णा पूजा के दिन नौ कुमारी कन्याओं और एक कुमार को विधिवत घर में बुलाकर और उनके पांव धोकर पूजा-अर्चना की जाती है।

इसके बाद उन्हें वस्त्र आभूषण, फल पकवान और अन्न आदि दिया जाता है। तीन वर्ष से लेकर नौ वर्ष की कन्याएं साक्षात् माता का स्वरूप मानी जाती हैं।

पढ़ें- क्यों होती है दशहरा पर हथियारों की पूजा

किसी दशहरे पर नहीं हुआ समाज में फैले इन रावणों का दहन