विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्मीर हिंसा पर मीडिया कवरेज से नाराज मोदी, कहा- बुरहान को हीरो ना बनाएं

By Manish NegiEdited By:
Published: Wed, 13 Jul 2016 09:22 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jul 2016 09:32 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर हिंसा पर हुई मीडिया कवरेज को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, (पीटीआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिजबुल आतंकी बुरहानी वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में भड़की हिंसा को लेकर हुई मीडिया कवरेज पर नाराजगी जाहिर की है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मंगलवार को कश्मीर के हालात को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक में पीएम मोदी ने इस मामले में अपनी नाखुशी जाहिर की, उन्होंने कहा कि हिजबुल के आतंकी बुरहान को हीरो की तरह पेश किया जा रहा है।

शांति बनाए रखने की अपील

अफ्रीकी देशों की यात्रा से लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के हालात की समीक्षा की और घाटी की आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने उम्मीद जताई कि किसी निर्दोष व्यक्ति को किसी असुविधा या नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही घाटी में हालात सामान्य बनाने के लिए राज्य सरकार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

कश्मीरी पंडितों को धमकियां, घर छोड़ मंदिर में शरण लेने को मजबूर

हिंसा पर कार्रवाई से संतुष्ट मोदी

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर के हालात के चलते अमेरिका यात्रा स्थगित कर दी। विदेश दौरे से लौटने के कुछ घंटे बाद ही मंगलवार को बुलाई बैठक में गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी को आतंकी बुरहान वानी के मारे के बाद घाटी के हालात और उसे सामान्य बनाने के कदमों का विस्तृत ब्योरा पेश किया। प्रधानमंत्री ने घाटी में हालात सामान्य बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर उठाए गए कदमों पर संतोष जताया। लेकिन घाटी में आम जनता और खासकर युवाओं के मुख्यधारा से कटने पर चिंतित थे।

बैठक में कई मंत्री रहे मौजूद

मंगलवार को हुई इस बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्त मंत्री अरुण जेटली, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर, पीएमओ में राज्यमंत्री जीतेंद्र सिंह, विदेश सचिव एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, आइबी निदेशक दिनेश्वर शर्मा और रॉ प्रमुख राजिन्दर खन्ना के साथ-साथ गृह मंत्रालय व पीएमओ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

कश्मीर हिंसा मामले में पीएम ने घाटी के लोगों से शांति की अपील की

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।