विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी को बताया महज 12वीं पास

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Sun, 08 May 2016 08:04 PM (IST)

दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह महज 12वीं पास हैं। उन्‍होंने आरोप लगाया कि जिसकी डिग्री सामने आ रही है वह कोई और है।

News Article Hero Image

जयपुर (जागरण संवाददाता)। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। कहा कि पीएम महज 12वीं पास हैं। अगर उन्होंने इससे आगे की पढ़ाई की है तो फिर उसे बताने में क्या हर्ज है। रविवार को कोटा प्रवास पर आए सिसोदिया मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ग्रेजुएशन की जो डिग्री सामने आ रही है, उसमें नरेंद्र मोदी के नाम का शख्स कोई और है, जो कि राजस्थान का रहने वाला है। दिल्ली के किसी भी शिक्षण संस्थान से उनके नाम से डिग्री नहीं जारी हुई है। पीएम ने अगर डिग्री ली है तो पीएमओ डिग्री दिखा दे।

अगस्ता पर सोनिया-राहुल को घेरने के बाद अब भाजपा के निशाने पर वाड्रा

संसद सत्र से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें