विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दैनिक जागरण की खबर को सराहा, बताया प्रेरणादायी

By Rajesh KumarEdited By:
Updated: Tue, 06 Sep 2016 08:33 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दैनिक जागरण में छपी खबर की प्रशंसा करते हुए इसे एक प्रेरणादयी समाचार करार दिया है।

News Article Hero Image

वाराणसी : दैनिक जागरण और प्राइड ऑफ नेशंस की ओर से रविवार चार सितंबर को आठ किलोमीटर लंबे तिरंगे का विश्व रिकार्ड बनाने संबंधी खबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को री-ट्वीट किया। दैनिक जागरण की खबर का हवाला देते हुए इसे अपने संसदीय क्षेत्र से प्रेरणादायी खबर बताया और इस प्रयास से जुड़े सभी लोगों को उन्होंने बधाई भी दी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मंगलवार को दैनिक जागरण की पहले पेज पर प्रकाशित खबर को भी शेयर किया है। तिरंगे के काशी में विश्र्व रिकार्ड बनाने की सूचना व दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर पीएम को भी लोगों ने ट्वीट किया था। पीएम के इस ट्वीट को देखते ही देखते हजारों लोगों ने लाइक व री-ट्वीट किया।