विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चार अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रवाना होंगे पीएम, इन समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

By Atul GuptaEdited By:
Published: Wed, 06 Jul 2016 11:02 AM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2016 12:46 PM (IST)

पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान पेट्रोलियम, समुद्री सुरक्षा, व्यापार, निवेश, कृषि और खाद्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर रहेगा।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से चार अफ्रीकी देशों यात्रा पर रवाना होंगे। पांच दिनों की इस यात्रा के दौरान पीएम मोजाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या जाएंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान पेट्रोलियम, समुद्री सुरक्षा, व्यापार, निवेश, कृषि और खाद्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर रहेगा।

अफ्रीकी देशों के प्रवेश द्वार माने जाते हैं ये देश

सामरिक तौर पर इन चारों देशों को अफ्रीकी देशों के लिए प्रवेश द्वार माना जाता है। माना जा रहा है कि इस यात्रा से पीएम मोदी अफ्रीकी देशों के साथ भारत के व्यापारिक संबंधों को नई रफ्तार देने की कोशिश करेंगे। आपको ये भी बता दें कि पिछले कुछ समय से चीन इन क्षेत्रों में लगातार अपना दबदबा बनाने का प्रयास कर रहा है। पीएम मोदी की यात्रा से कुछ सप्ताह पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी भी अफ्रीकी देशों की यात्रा कर चुके हैं।

34 साल बाद भारतीय पीएम की मोजाम्बिक दौरा

विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंध के सचिव अमर सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान चारों देशों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में कई करार पर दस्तखत किए जाएंगे। भारत द्वारा अफ्रीका से बड़ी मात्रा में दालों का आयात किया जाता है। उनकी इस यात्रा के दौरान मोजांबिक से इस जिंस की खरीद के लिए दीर्घावधि का करार किया जा सकता है। इसकी शुरुआत एक लाख टन दलहन की खरीद के साथ होगी। गौरतलब है कि कुछ महीनों से दालों के ऊंचे दाम की वजह से सरकार को काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है।

पांच दिनों में पूरी करेंगे चार देशों की यात्रा

भारत का इरादा मोजाम्बिक के साथ हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने का है। कतर और आस्ट्रेलिया के बाद मोजांबिक प्राकृतिक गैस का सबसे बडा निर्यातक है। ओएनजीसी जैसी कंपनियों ने उस देश के हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में काफी निवेश किया है। मोदी सबसे पहले मोजाम्बिक पहुंचेंगे। यात्रा के दूसरे चरण में 8 और 9 जुलाई को मोदी दक्षिण अफ्रीका में होंगे। प्रधानमंत्री 10 जुलाई को तंजानिया जाएंगे। अपनी यात्रा के अंतिम चरण में मोदी केन्या जाएंगे।

पढ़ें- देशभर में रथयात्रा का हर्षोल्लास, पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।