विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका ने कश्मीर में किए मां खीर भवानी के दर्शन

By Edited By:
Published: Fri, 30 May 2014 12:17 PM (IST)Updated: Fri, 30 May 2014 12:19 PM (IST)

प्रियंका गांधी बृहस्पतिवार को चुपचाप श्रीनगर की यात्रा पर पहुंची और वहां गंदरबल जाकर माता खीर भवानी मंदिर में पूजा-अर्चना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

श्रीनगर। प्रियंका गांधी बृहस्पतिवार को चुपचाप श्रीनगर की यात्रा पर पहुंची और वहां गंदरबल जाकर माता खीर भवानी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को सुबह विमान से यहां पहुंची और सड़क मार्ग से सीधा जाकर उत्तरी कश्मीर के गंदरबल जिले में तुलमुल स्थित माता खीर भवानी के दर्शन किए। प्रियंका मंदिर में दो घंटे तक रुकीं और कश्मीरी पंडितों ने उन्हें पूजा करवाया। बाद में वह डल झील के समीप स्वामी लक्समंजू आश्रम भी गई। यहां भी वह दो घंटे तक रुकीं और फिर दिल्ली वापस लौट गई। प्रियंका के लिए सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए थे, लेकिन कुछ अधिकारियों को ही उनकी इस यात्रा के संबंध में जानकारी थी। पिछले साल भी प्रियंका कश्मीर दौरे पर आई थीं।

पढ़ें : प्रियंका को सक्रिय राजनीति में उतारना चाहते हैं कांग्रेसी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।