विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी-राहुल के हारने के बाद टूट जाएगी भाजपा व कांग्रेस

By Edited By:
Published: Sun, 20 Apr 2014 08:46 AM (IST)Updated: Mon, 21 Apr 2014 03:28 AM (IST)

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुमार विश्वास के समर्थन में रविवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमेठी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अमेठी [जासं]। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुमार विश्वास के समर्थन में रविवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमेठी में रोडशो किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर तीखे हमले किए। कहा कि राहुल गांधी व नरेंद्र मोदी के हारने के बाद दोनों पार्टियां टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगी।

अरविंद ने कहा कि सुना है कि सोनिया गांधी दस साल बाद अपने बेटे के लिए जनसभा को संबोधित करने आई थीं। आप लोगों ने उन्हें यहां आने पर मजबूर कर दिया। अब मैच फिक्स नहीं होगा। भाजपा स्मृति ईरानी जैसे लोगों को लड़ाकर राहुल को वाकओवर दे देती थी। गांधी परिवार ने तीस साल तक अमेठी की नुमाइंदगी की लेकिन विकास के नाम पर कु छ नहीं किया गया। राबर्ट वाड्रा को हरियाणा व राजस्थान में किसानों की जमीन छीनकर दी गई। कुमार विश्वास ने कहा कि मैं चार माह से यहां हूं। मुझे अमेठी के हर दर्द की जानकारी हो गई है। अरविंद ने टीकरमाफ से रोड शो की शुरुआत की। परमहंस महराज की समाधि पर पूजन के बाद महंतों से आशीर्वाद लिया।

लगे 'केजरीवाल वापस जाओ' के नारे

आम आदमी पार्टी [आप] के संयोजक अरविंद केजरीवाल को अमेठी पहुंचने पर भाजपा और कांग्रेस समर्थकों का जबरदस्त विरोध झेलना पड़ा। कांग्रेस के राहुल गांधी तथा भाजपा की स्मृति ईरानी के खिलाफ ताल ठोक रहे कुमार विश्वास के समर्थन में रविवार को रोड शो करने पहुंचे आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को जोरदार विरोध झेलना पड़ा रहा है। पहली बार अमेठी पधारे केजरीवाल को जगह-जगह अरविंद वापस जाओ के नारे सुनने पड़े रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल का पहले अमेठी विधानसभा क्षेत्र के अयोध्यानगर चौराहे पर प्रधान कुसुम मंजरी की अगुवाई में ग्रामीणों ने विरोध किया। लोगों ने अरविंद वापस जाओ के नारे लगाए। जिस पर ग्रामीणों व आप नेताओं में टकराव की स्थिति भी बनी। लेकिन पुलिस के बीच बचाव से मामला शांत हो गया।

केजरीवाल खुद भी वाराणसी से भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। वाराणसी में उनके खिलाफ लगातार हो रहे विरोध के बीच आज वह अमेठी पहुंचे हैं। अमेठी में आठवें चरण [सात मई] को मतदान होना है। यहां पर आप के कई बड़े नेता कुमार विश्वास के चुनाव प्रचार का हिस्सा बने हुए हैं।

शनिवार को यहां पर सोनिया गांधी ने भी राहुल गांधी के समर्थन में चुनावी रैली की थी। दस वर्षो में पहली बार सोनिया की यह पहली रैली थी। उन्होंने यहां पर भाजपा को ललकारते हुए पूछा था कि उन्होंने अपने शासन के दौरान भ्रष्टाचार को रोकने के लिए क्या उपाय किए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस विषय पर बोलने का भी अधिकार नहीं है। यहां पर राहुल गांधी के सामने भाजपा ने स्मृति इरानी को मैदान में उतारा है।

पढ़ें: कुमार को जान से मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

विरोध के बाद केजरीवाल ने बदला वाराणसी में अपना ठिकाना, महमूरगंज पहुंचे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।