विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुडुचेरी: राज्‍यपाल किरण बेदी के योग दिवस आयोजन से राज्‍य कैबिनेट नदारद

By Monika minalEdited By:
Published: Tue, 21 Jun 2016 12:12 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 21 Jun 2016 12:19 PM (GMT+05:30)

पुडुचेरी की राज्‍यपाल किरण बेदी ने अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन किया पर अफसोस मुख्‍यमंत्री तो दूर उनके कैबिनेट के किसी मंत्री ने भी हिस्‍सा नहीं लिया।

News Article Hero Image

पुडुचेरी। पुडुचेरी में मुख्यमंत्री नारायणसामी और नव नियुक्त राज्यपाल किरण बेदी के बीच अनबन की बात तो सुनी जा रही थी पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रत्यक्ष प्रमाण भी मिल गया। किरण बेदी द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में न तो मुख्यमंत्री पहुंचे और न ही मंत्रीमंडल के अन्य मंत्री।

योग दिवस: जानें, सरकार ने कितना और कैसे किया खर्च

एनडीटीवी के अनुसार, राज्यपाल के कार्यक्रम को छोड़ कैबिनेट समेत मुख्यमंत्री एक अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए। सूत्रों की मानें तो राज्य सरकार को लगता है कि किरण बेदी मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में दखल देती हैं।

राज्यपाल ने कहा, ‘योग दिवस के मौके पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मैं अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभा रही हूं।‘ पुडुचेरी में पिछले महीने ही पांच साल बाद कांग्रेस की वापसी हुई है। चुनाव के नतीजे आने के कुछ दिनों बाद ही किरन बेदी को राज्यपाल बनाकर पुडुचेरी भेजा गया। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान किरण बेदी मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार थीं।

योग को बनाएं जीवन का अभिन्न अंग

दूसरी ओर मुख्यमंत्री नारायणसामी का कहना है कि राज्यपाल और सरकार के बीच कोई मतभेद नहीं है, दोनों पुडुचेरी के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।