विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोल्लम मंदिर हादसे पर जानें किसने क्या कहा

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Sun, 10 Apr 2016 08:33 PM (IST)

केरल के कोल्लम स्थित पुटिंगल मंदिर हादसे पर बॉलीवुड से लेकर अन्य क्षेत्रों की बड़ी हस्तियों ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है। जानें किसने क्या कहा।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। केरल के कोल्लम स्थित पुटिंगल मंदिर हादसे पर बॉलीवुड से लेकर अन्य क्षेत्रों की बड़ी हस्तियों ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है। इसमें बॉलीवुड के जॉन अब्राहम से लेकर क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं। इन सभी ने इस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है। खुद पीएम मोदी ने हादसे के बाद सबसे पहले सोशल मीडिया के तहत ट्वीट कर इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। इस हादसे में अब तक 102 लोगों की माैत हो चुकी है जबकि कई घायल हैं। सभी घायलों का इलाज त्रिवेंदरम मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

जानें किसने क्या कहा