विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हमारे दबाव से मोदी सरकार हिल गई है : राहुल गांधी

By Atul GuptaEdited By:
Updated: Fri, 04 Mar 2016 05:35 PM (IST)

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय असम दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने नागांव में एक रैली को संबोधित किया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय असम दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने नागांव में एक रैली को संबोधित किया। राहुल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ही देेश में कंप्यूटर, मोबाइल क्रांति लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि अगर हम भारतीय राजनीति में बदलाव लाना चाहते हैं तो हमें पंचायत में नेताओं के हाथ मजबूत करने होंगे।

इससे पहले सिलचर में राहुल ने एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सोच है कि देश में हर धर्म, हर व्यक्ति के विचारों की इज्जत हो और दूसरी तरफ भाजपा और आरएसएस के लोग देश पर एक विचाराधारा थोपना चाहते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के लोग जहां भी जाते हैं वहां एक हिंदुस्तानी को दूसरे हिंदुस्तानी से लड़ाते हैं और इनके पास बस यही एक सोच है। जनता को संबोधित करते हुए राहुल ने ये भी कहा कि आप तो देख ही रहे हैं कि हम दिल्ली में कैसे सरकार पर दवाब डाल रहे हैं और हमने सरकार को हिला दिया है।