विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब झांसी में उमा व राहुल की तलाश

By Rajesh NiranjanEdited By:
Updated: Wed, 25 Mar 2015 04:54 AM (IST)

संसदीय क्षेत्र से लगातार दूरी बनाए केंद्रीय मंत्री उमा भारती को लेकर विरोध अब सड़क पर आने लगा है। भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी ने उनके लापता होने के पोस्ट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

झांसी, जागरण संवाददाता। संसदीय क्षेत्र से लगातार दूरी बनाए केंद्रीय मंत्री उमा भारती को लेकर विरोध अब सड़क पर आने लगा है। भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी ने उनके लापता होने के पोस्टर इलाके में चस्पा कर दिए हैं। उमा भारती के साथ राहुल गांधी के पोस्टर भी लगाए गए हैं।

झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट की संसद व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने चुनाव से पहले जनता से कई वादे किए थे। भरोसा दिलाया था कि वह जनता के लिए सहज उपलब्ध रहेंगी। चुनाव जीतने के बाद वह सरकार में मंत्री बनीं, तो लोगों को उम्मीद जगी कि शायद अब उनकी तकलीफों का अंत हो जाएगा। पर, परेशान जनता उमा भारती को देखने के लिए तरस गई। जनता से दूरी बनाने वाली उमा भारती का विरोध अब शुरू हो गया है।

भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी ने तो बाकायदा उमा भारती के लापता होने के पोस्टर चस्पा किए। कार्यकर्ताओं ने पंकज रावत व अर्पित महाराज के नेतृत्व में इलाइट चौराहा पर पोस्टर लगाए। पोस्टर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लापता होने की सूचना चस्पा की गई है।

'घर' में ही होने लगी सांसद राहुल गांधी की खोज

'किरण बेदी को अवसरवादी बोलती रहेगी आप'