यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर जमकर निशाना साधा।

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए भारत का नागरिक होना मौलिक अधिकार है। इसके लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी गई है।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए योग्यता अनिवार्य कर भाजपा और आरएसएस गरीबों, दलितों आदिवासियों को चुनाव लड़ने से दूर रखना चाहते हैं।
गौरतलब है कि दलितों और गरीबों को लेकर राहुल पहले भी कई बार मोदी सरकार की आलोचना कर चुके हैं।
पढ़ेंः राहुल पर भाजपा का तंज, 'जीएसटी पास होने पर वे इसका भी श्रेय लेंगे

