विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगले महीने होगी राहुल गांधी की ताजपोशी, कांग्रेस को मिलेगा नया नेतृत्व

By Gunateet OjhaEdited By:
Updated: Thu, 28 Jul 2016 08:49 PM (IST)

अगले महीने पार्टी ने कार्यसमिति की बैठक में राहुल की ताजपोशी करने का मन बना लिया है। पार्टी की योजना बिना किसी हल्ले के कार्यक्रम को काफी सामान्य अंदाज में संपन्न करने की है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पार्टी की कमान संभालने की अटकलों पर जल्द ही विराम लगने वाला है। अगले महीने पार्टी ने कार्यसमिति की बैठक में राहुल की ताजपोशी करने का मन बना लिया है। हालांकि पार्टी की योजना बिना किसी हल्ले के कार्यक्रम को काफी सामान्य अंदाज में संपन्न करने की है।

इसलिए प्रक्रिया को स्वाभाविक ढंग से एक कार्यक्रम के जरिए पूरा किया जाएगा। राहुल की पदोन्नति को लेकर मीडिया में लंबे समय से अटकलों का बाजार लगा हुआ है। इन अटकलों का अगले महीने खत्म होना लगभग तय हो चुका है।

पार्टी राहुल की ताजपोशी को बेहद सामान्य ढंग से होने वाली प्रक्रिया के तहत पूरा करना चाह रही है। इसलिए देश की पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी को लेकर वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे रही है। इन कार्यक्रमों को आधिकारिक स्वीकृति देने के लिए पार्टी जल्द ही पार्टी कार्यसमिति की बैठक बुलाएगी।

सूत्रों के मुताबिक इसी बैठक में राहुल गांधी को अध्यक्ष पद की कमान सौंपने का प्रस्ताव लाया जाएगा। ज़ाहिर है इसे सर्वसम्मति से स्वीकार भी कर लिया जाएगा। दरअसल पार्टी की मंशा इस समूची प्रक्रिया को बहुत स्वाभाविक दिखाने की है। बदलाव की इस प्रक्रिया को पार्टी स्वाभाविक रूप से पार्टी से उठती माँग के रूप में दिखाना चाहती है, ना की आलाकमान से थोपे गए निर्णय के रूप में।

राहुल ने महंगाई पर की केंद्र की खिंचाई, कहा- अब घर-घर मोदी की जगह अरहर मोदी

राहुल के वार पर जेटली का पलटवार,'यूपीए के शासनकाल में थी ज्यादा महंगाई'