यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पहले मेरे ऊपर से गुजरेगा बुलडोजर : राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार देर शाम वसंत कुंज के पास स्थित इजरायल कैंप में झुग्गियां गिराने का विरोध करने पहुचे।

जासं, नई दिल्ली । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार देर शाम वसंत कुंज के पास स्थित इजरायल कैंप में झुग्गियां गिराने का विरोध करने पहुंचे। बेहद आक्रामक अंदाज में उन्होंने कहा कि अब इस तरह अगर बुलडोजर चलाकर झुग्गियों को उजाड़ा गया तो सबसे पहले बुलडोजर को उनके ऊपर से गुजरना होगा।
उन्होंने बेघरों से कांग्रेस का हाथ मजबूत करने की भी अपील की ताकि वह सबको पक्के मकान दे सकें। इस दौरान करीब दस मिनट तक राहुल ने बेघरों की समस्याएं जानीं। वन विभाग ने करीब नौ सौ घरों को गिरा दिया है जिसकी वजह से दो हजार लोग ठंड में खुले आसमान के नीचे रात बिताने पर मजबूर हैं। यह मामला गुरुवार को संसद में भी उठाया गया। राहुल के इस बयान के बाद प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं।

