विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दस करोड़ रोजगार का भरोसा दे गए राहुल

By Edited By:
Updated: Tue, 01 Apr 2014 09:04 PM (IST)

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर 10 करोड़ युवाओं को रोजगार देगी। दिल्ली से मुंबई एवं कोलकाता से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

औरंगाबाद [जागरण संवाददाता]। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर 10 करोड़ युवाओं को रोजगार देगी। दिल्ली से मुंबई एवं कोलकाता से दिल्ली तक इंडस्ट्रीयल कोरीडोर बना रखा है। हिंदुस्तान का यह सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। हम बात कम और काम ज्यादा करते हैं। 10 वर्ष के संप्रग के शासनकाल में 15 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया। यह संख्या राजग शासनकाल के मुकाबल पांच गुणा अधिक है। उन्होंने विधानसभा एवं लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात भी कही। वे गांधी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले झारखंड के गोड्डा में राहुल ने गरीबों को आवास और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा का वादा किया।

राहुल ने कहा कि महिलाओं की जिंदगी संवारने के लिए उन्हें बैंक से जोड़ा है। 10 वर्षो के शासनकाल में कांग्रेस ने जनता को शक्ति दी है। आरटीआइ, जमीन अधिग्रहण बिल, लोकपाल बिल, मनरेगा जैसी योजनाओं का अधिकार दिया है। नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग बिहार आते हैं और बिहार को गुजरात बनाने की बात कहते हैं। आग्रह है कि बिहार को गुजरात न बनाएं। बिहार अपने आप में संपन्न एवं शक्तिशाली है। राहुल ने अपने भाषण में उत्तर कोयल सिंचाई परियोजना का दो बार जिक्र किया। कहा कि केंद्र में सरकार बनेगी तो सबसे पहले इस योजना को पूरा किया जाएगा। केंद्र की संप्रग सरकार ने किसानों का 70 हजार करोड़ रुपया माफ किया था। हर खेत को पानी पहुंचाना लक्ष्य है। कहा कि भाजपा वालों को कांग्रेस शासित राज्यों में भ्रष्टाचार दिखता है। भाजपा शासित राज्य मध्यप्रदेश, छतीसगढ़ एवं गुजरात में उन्हें भ्रष्टाचार दिखाई नहीं देता। गुजरात के तीन मंत्री जेल गए परंतु वहां भ्रष्टाचार नहीं दिखा। राहुल यहां की सभा में दो घंटे के विलंब से पहुंचे थे।

पढ़े: प्रियंका गांधी के हाथ होगी अमेठी, रायबरेली की कमान

पढ़े : अमेठी से परिवारवाद का खात्मा करेंगी स्मृति ईरानी, राहुल को ललकारा