विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल गांधी की मानसिकता शासकों वाली नहीं : दिग्विजय

By Edited By:
Published: Sat, 28 Jun 2014 02:49 PM (IST)

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की शासन क्षमता पर उठ रहे सवाल के बीच पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पणजी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की शासन क्षमता पर उठ रहे सवाल के बीच पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि गांधी परिवार का स्वभाव व मानसिकता शासकों वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की मानसिकता शासकों वाली नहीं है। उनकी मानसिकता अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों और लड़ने वालों जैसी है।

दिग्विजय सिंह ने यह बात गोवा के एक केबल न्यूज चैनल के साथ बातचीत में कही। दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को लोकसभा में पार्टी का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए। दिग्विजय सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राहुल और सोनिया के नेतृत्व क्षमता पर पार्टी में भी सवाल उठ रहे हैं।

पार्टी के गोवा प्रभारी दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को सुझाव देते हुए कहा कि उन्हें लोकसभा में मुख्य विपक्षी दल के नेता की भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

पढ़ें: व्यापम घोटाले में दिग्विजय ने साधा शिवराज पर निशाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।