विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस की हार के लिए राहुल जिम्मेदार नहीं

By Edited By:
Published: Fri, 15 Aug 2014 08:16 PM (IST)Updated: Fri, 15 Aug 2014 08:17 PM (IST)

राहुल गांधी के नेतृत्व की हो रही आलोचना को खारिज करते हुए कांग्रेस नेता एके एंटनी ने शुक्रवार को कहा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राहुल गांधी के नेतृत्व की हो रही आलोचना को खारिज करते हुए कांग्रेस नेता एके एंटनी ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सोनिया गांधी और राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस फिर उभर कर आएगी।

कांग्रेस की करारी हार के कारणों का पता लगाने के लिए गठित एंटनी की अध्यक्षता वाली कमेटी ने 14 अगस्त को सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। एंटनी ने उन खबरों को खारिज कर दिया कि चुनावों के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व की क्षमता पर सवाल उठाए गए थे और इस कमेटी ने भी कुछ इसी तरह की बात कही है। कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित झंडोत्तोलन समारोह में पहुंचे एंटनी संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने इस संदर्भ में पूछे गए सवाल पर कहा, 'ये सारी अटकलें हैं। ऐसा कुछ नहीं है। पूरी तरह गलत है। जो लोग इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं वे पार्टी को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं..।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पराजय के कारण कुछ और थे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की अबतक की सबसे बुरी हार परं समिति किस निष्कर्ष पर पहुंची है?

सोनिया और राहुल ने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देकर चलते बने। एंटनी ने जोर देकर कहा कि सोनिया और राहुल ही थे जिन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान पूरे देश में दौरा कर रैलियों को संबोधित किया।

इस समिति में एंटनी सहित चार सदस्य थे। एंटनी, मुकुल वासनिक, आरसी खुंटिया और अविनाश पांडेय ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बाद उन्हें इस भारी-भरकम रिपोर्ट को सौंपा था। एंटनी ने कहा, हमें पूरा विश्वास है जैसे हमने 1977 में किया था उसी तरह कांग्रेस इस मुश्किल के दौर से भी निकल आएगी। जो खोया है उस फिर से पा लेंगे। हम लोग सोनिया गांधी और राहुल के नेतृत्व में फिर संभल जाएंगे। पार्टी में बदलाव के मुद्दे पर एंटनी ने कहा कि इस बारे में सोनिया गांधी को ही निर्णय लेना है।

पढ़ें : उपाध्यक्ष के भरोसे कांग्रेस में बदलाव की तैयारियां शुरू

पढ़ें : धर्मनिरपेक्षता पर कांग्रेस पार्टी के अंदर घमासान, एंटनी ने उठाया सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।