विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी का मुकाबला करेंगे राहुल

By Murari sharanEdited By:
Published: Tue, 07 Oct 2014 08:42 PM (IST)Updated: Wed, 08 Oct 2014 07:11 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तूफानी प्रचार अभियान के सामने पीछे रह गई कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व अब मैदान में उतरेगा। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तूफानी प्रचार अभियान के सामने पीछे रह गई कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व अब मैदान में उतरेगा। हरियाणा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दो चुनावी दौरे के बाद अब पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। माना जा रहा है कि 13 अक्टूबर तक चलने वाले चुनाव प्रचार में राहुल अब बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

बुधवार को राहुल सबसे पहले महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के ऐतिहासिक कस्बे महाद में रैली करेंगे। इसके बाद उनकी रैलियां लातूर और मराठवाड़ा में होंगी। यह पहला मौका होगा जब राहुल किसी राज्य में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से पहले प्रचार अभियान का आगाज करेंगे। महाराष्ट्र में लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी करने की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस का सीटों को लेकर एनसीपी से गठबंधन टूट चुका है और पार्टी सोनिया-राहुल के करिश्मे के भरोसे चुनावी जंग लड़ रही है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष गुरुवार को हरियाणा में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में रैलियां करेंगे। यह रैलियां मेवात में फिरोजपुर, रेवाड़ी और सोनीपत में होंगी। हरियाणा में भी दस साल से सत्ता में काबिज पार्टी के सामने सत्ता विरोधी रूझान के सामने चुनावी जंग जीतने की चुनौती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।