विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गणतंत्र दिवस के दिन मौसम बिगाड़ सकता है खेल

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Sun, 25 Jan 2015 11:14 AM (IST)

राजधानी के मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। गुरुवार को दिनभर और रात में हुई बारिश के बाद शुक्रवार दोपहर में धूप खिलने से दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक गणतंत्र दिवस के दिन बारिश हो सकती है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राजधानी के मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। गुरुवार को दिनभर और रात में हुई बारिश के बाद शुक्रवार दोपहर में धूप खिलने से दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को सुबह के समय घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। हालांकि, दोपहर में धूप भी निकलेगी। इसके बाद रविवार और सोमवार को बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, शनिवार से जम्मू एवं कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चक्रवात तैयार हो गया है। इन मौसमी कारकों का असर दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिलेगा।

पढ़ें - खराब मौसम हुआ तो दिल्ली नहीं यहां उतरेगी ओबामा की फ्लाइट

आने वाले दिनों में राजधानी में ठंड बढ़ेगी। शुक्रवार सुबह नौ बजे तक साढ़े छह मिमी बारिश दर्ज की गई। बीते 36 घंटों में दिल्ली में करीब 15 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक यानी 11.4 दर्ज किया गया।

इसके अलावा अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम यानी 19.8 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में ही न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

(साभार : नई दुनिया)

पढ़ें - तापमान ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, राजधानी समेत 79 ट्रेनें लेट

पढ़ें - कड़ी सुरक्षा के बीच फुल ड्रेस रिहर्सल, जानिए क्या है गणतंत्र दिवस के लिए तैयारी