विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्‍तीसगढ़: लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने किया बंद का अह्वान

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 18 Mar 2015 09:28 AM (IST)

'किसान न्‍याय यात्रा' पर पुलिस द्वारा बर्बरता से लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने आज छत्‍तीसगढ़ में बंद का अह्वान किया है। राजधानी रायपुर में बंद का काफी असर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस नेता हाथों में झंडे लिए सड़कों पर घूम रहे हैं और दुकानों को

News Article Hero Image

रायपुर: 'किसान न्याय यात्रा' पर पुलिस द्वारा बर्बरता से लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ में बंद का अह्वान किया है। राजधानी रायपुर में बंद का काफी असर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस नेता हाथों में झंडे लिए सड़कों पर घूम रहे हैं और दुकानों को बंद करा रहे हैं।

गौरतलब है कि विधानसभा घेराव करने निकले कांग्रेसियों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को दौडा़-दौड़ा कर पीटा था। इसमें प्रदेश महामंत्री शैलेष नितिन त्रिवेदी सहित कई कार्यकर्ता घायल हो गए थे। वहीं लाठीचार्ज में एक ग्रामीण को भी गंभीर चोट आई थी।

कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने आज मार्च को छत्तीसगढ़ बंद करने का एलान किया है। भूपेश बघेल ने कहा, 'जब तक गरीबों का हक नहीं मिल जाता और नान घोटाले की सीबीआई जांच नहीं होती, तब तक कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।' वहीं नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने मांगें पूरी नहीं होने तक विधानसभा में गतिरोध कायम रहने की बात कही है।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बनाया जा रहा था अलकायदा का जेहादी जत्था