विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आठ शहरों के टोल बूथ पर मनसे का उपद्रव

By Edited By:
Updated: Mon, 27 Jan 2014 10:13 PM (IST)

मनसे प्रमुख राज ठाकरे के टोल टैक्स नहीं चुकाने के निर्देश के बाद उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टोल बूथों पर धावा बोल दिया। उन्होंने महाराष्ट्र के आठ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जागरण न्यूज नेटवर्क]। मनसे प्रमुख राज ठाकरे के टोल टैक्स नहीं चुकाने के निर्देश के बाद उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टोल बूथों पर धावा बोल दिया। उन्होंने महाराष्ट्र के आठ शहरों में एक दर्जन से ज्यादा टोल बूथ में तोड़फोड़ की। राज्य में सत्ताधारी गठबंधन कांग्रेस-राकांपा ने इस हरकत की निंदा करते हुए मनसे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के विभिन्न टोल बूथ पर तोड़फोड़ की गई। कुछ हमलावरों को गिरफ्तार भी किया गया है।

प्रदर्शनकारियों ने मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, मुलुंड, कल्याण, पुणे, औरंगाबाद, सांगली और नागपुर में टोल बूथों को निशाना बनाया। ठाणे की ग्रामीण पुलिस ने बताया कि मनसे कार्यकर्ताओं के एक

पढ़ें: 'आप' ने मोदी पर बोला हमला

समूह ने रविवार रात दहिसर चेक पोस्ट पर तोड़फोड़ की। इस मामले में मनसे विधायक प्रवीण दारेकर और उनके 25 समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कल्याण के कई टोल बूथों पर स्थानीय विधायक प्रकाश बोहर के नेतृत्व में मनसे कार्यकर्ताओं ने धावा बोला। दरअसल, रविवार रात नवी मुंबई में ठाकरे ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से कहा था कि वे किसी टोल बूथ पर एक पैसा भी न दें। इसे रोकने के लिए अगर हिंसा का सहारा लेना पड़े तो पीछे न हटें। किसी भी समस्या से न घबराएं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष माणिक राव ठाकरे ने घटना की भ‌र्त्सना करते हुए बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण से इस मसले पर चर्चा की, जबकि राकांपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए वह यह हथकंडा अपना रहे हैं। मुंबई एंट्री प्वाइंट लिमिटेड के निदेशक जयंत महिष्कर ने बताया कि रविवार रात एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता उनके द्वारा संचालित मुलुंड, दहिसर व अयरोली टोल प्लाजा पहुंचे और तीड़फोड़ की। उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करा दी है। इसके बाद सोमवार को पुलिस सुरक्षा में प्लाजा का संचालन किया गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर