विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजनाथ सिंह ने बेती गांव को लिया गोद

By Murari sharanEdited By:
Updated: Tue, 11 Nov 2014 04:25 PM (IST)

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री आदर्शग्राम योजना के तहत लखनऊ के बेती गांव को गोद लिया है। यूपी भाजपा ईकाई के सचिव विरेंद्र तिवारी ने मंगलवार को बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री ने सरोजनी नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले बेती गांव को आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद

News Article Hero Image

लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री आदर्शग्राम योजना के तहत लखनऊ के बेती गांव को गोद लिया है। यूपी भाजपा ईकाई के सचिव विरेंद्र तिवारी ने मंगलवार को बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री ने सरोजनी नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले बेती गांव को आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया है। उन्होंने कहा कि बेती लखनजिला में भले ही है लेकिन यह राजनाथ सिंह के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में नहीं बल्कि मोहनलाल गंज निर्वाचन क्षेत्र में आता है।

नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस योजना में सांसद अपने क्षेत्र के बाहर के गांवों को भी गोद ले सकते हैं। तिवारी ने कहा कि इस सूचना के बाद बेती गांव के लोग काफी खुश हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी दौरे के दौरान जयापुर गांव को गोद लिया था।