विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्मीर हिंसा के चलते राजनाथ नहींं मनाएंगे अपना Birthday, बुलाई हाई लेवल मीटिंग

By Manish NegiEdited By:
Updated: Sun, 10 Jul 2016 12:22 PM (IST)

कश्मीर में हिंसा के चलते गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज अपना जन्दिन नहीं मनाने का फैसला किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, (वेब डेस्क)। कश्मीर में सेना द्वारा आतंकी बुरहान वामी को मार गिराए जाने के बाद भड़की हिंसा में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि सैकड़ों लोग इस हिंसा में घायल हुए हैं। वहीं इस घटना के कारण गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।

बता दें आज राजनाथ सिंह का 65वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

हिंसा के चलते कश्मीर में कई जगहों पर कर्फ्यू लगा दिया गया है। साथ ही अमरनाथ यात्रा को दूसरे दिन भी स्थगित कर दिया गया है। वहीं फिलहाल इंटरनेट सेवा पर भी रोक लगा दी गई है।

राजनाथ ने बुलाई मीटिंग

राज्य में कानून-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राजनाथ सिंह ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। उनके आवास पर गृह सचिव, संयुक्त सचिव (कश्मीर विभाग), इंटेलिजेंस ब्यूरो के चीफ और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।

कश्मीर में तनाव: हिंसा में अब तक 15 की मौत, दूसरे दिन भी अमरनाथ यात्रा स्थगित