विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस से डरे हुए हैं लालू: राजनाथ

By Edited By:
Published: Thu, 01 May 2014 04:59 PM (IST)Updated: Thu, 01 May 2014 09:09 PM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने राजद सुप्रीमो को आड़े हाथ लेते हुए कहा, लालू प्रसाद कांग्रेस से डरे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जागरण न्यूज नेटवर्क]। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने राजद सुप्रीमो को आड़े हाथ लेते हुए कहा, लालू प्रसाद कांग्रेस से डरे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद डर की वजह से कांग्रेस का साथ दे रहे हैं। जबकि वे जानते हैं कि कांग्रेस ने देश में महंगाई बढ़ाई और लगातार बड़े घोटाले किए। भाजपा अध्यक्ष गुरुवार को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन में भाजपा प्रत्याशी रामा देवी, छपरा में राजीव प्रताप रूडी व महाराजगंज में जर्नादन प्रसाद सिग्रीवाल के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

पूर्वी चंपारण जिले में राजनाथ सिंह ने सवाल किया कि लालू जी आप कांग्रेस से इतना डरे हुए क्यों हैं? क्योंकि लालू जी अच्छी तरह जानते हैं कि कांग्रेस की नाराजगी से उन्हें चारा घोटाले में नुकसान हो सकता है। मामले की जांच कर रही सीबीआइ लालू के लिए मुश्किलें खड़ी सकती है। लालू अच्छी तरह जानते हैं कि कांग्रेस ने देश को महंगाई की मार से बेहाल किया, बावजूद इसके मजबूरीवश वे साथ हैं।

उन्होंने कहा कि देश को मजबूती से चलाने के लिए शेर का कलेजा चाहिए। बिहार में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सात मई को इस सीट पर मतदान होगा। सारण जिले के छपरा में आयोजित जनसभा में राजनाथ ने दावा किया कि भाजपा की सरकार आई तो देश की नदियों को आपस में जोड़ा जाएगा। उन्होंने नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया कि जब वे भाजपा के साथ थे तो प्रदेश में विकास दर 15 फीसद थी अब आठ फीसद क्यों हो गई?

मोदी ने अदानी को बेच डाले किसानों के हित: राहुल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।