विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत रक्षा पर्व: सरहद पर सैनिकों की कलाइयों में बांधा बहनों का प्यार

By anand rajEdited By:
Published: Thu, 18 Aug 2016 10:47 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2016 11:06 PM (IST)

दैनिक जागरण के तहत ऑक्ट्राय पोस्ट पर हुए कार्यक्रम में जवानों को राखियां भेंट की गई। ये राखियां कानपुर व ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, जीरो लाइन (सुचेतगढ़)। दैनिक जागरण के भारत रक्षा पर्व के तहत सीमा पर तैनात जवानों को राखियां भेंट करने के लिए कानपुर व रायपुर से चले भारत रक्षा रथ का सफर रक्षाबंधन पर वीरवार को जीरो लाइन सुचेतगढ़ में संपन्न हो गया। जीरो लाइन पर जब देश के विभिन्न क्षेत्रों से छात्राओं द्वारा रेशम के धागों से बनाई राखियां जवानों की कलाइयों पर बंधी तो उनकी आंखें भी नम हो गईं।

यह वह पल था जो कि जवानों को संदेश दे रहा था कि बेशक वे इस त्योहार पर अपने घरों में नहीं हैं, लेकिन पूरे देश का प्यार उनके साथ है। हर लम्हे को यादगार बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ऑक्ट्राय पोस्ट पर एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ दैनिक जागरण द्वारा शुरू किए भारत रक्षा पर्व अभियान के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देकर की गई। तत्पश्चात देशभर से आईं राखियां सीमा सुरक्षा बल की 78वीं बटालियन के कंपनी कमांडर धीरज सिसोदिया को भेंट की गईं। इसके बाद छात्राओं ने जीरो लाइन पर जवानों को परंपरा के साथ राखियां बांधीं। जवानों ने भी उन्हें आशीर्वाद और उपहार दिया।

पूरा देश हमारे साथ


बच्चों द्वारा भेजे गए ग्रीटिंग कार्ड व संदेश जब जवान पढ़ रहे थे तो उनकी आंखें नम थी। उनका कहना था कि हजारों किलोमीटर घरों से दूर रहकर भी जब इस प्रकार देश भर से बहनों का प्यार देखते हैं तो उन्हें यह अहसास होता है कि वे अकेले नहीं बल्कि पूरा देश उनके साथ है।

हुआ जोरदार स्वागत


दैनिक जागरण व नई दुनिया की ओर से वीर जवानों के लिए चले यह रथ करीब बारह बजे जब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी, जवान, यूनाइटेड पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल छन्नी हिम्मत, डोगरा पब्लिक स्कूल, ग्लोबल ग्रीन पीस, एंवायरनमेंट प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य मौजूद थे। उन्होंने हाथों में तिरंगे लिए और भारत माता की जयकार कर रहे थे।

हजारों किलोमीटर का सफर
दैनिक जागरण की तरफ से 22 जुलाई को भारत रक्षा रथ यात्रा शुरू की गई थी। रथ का हजारों किलोमीटर का सफर कानपुर से शुरू हुआ था, जो आगरा, अलीगढ़, बरेली, हलद्वानी, मुरादाबाद, मेरठ, देहरादून, नोएडा, हिसार, पानीपत, पटियाला, भटिंढ़ा, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पठानकोट, कांगड़ा से होता हुआ जम्मू के ऑक्ट्राय पोस्ट पर पहुंचा। वहीं, नई दुनिया का भारत रक्षा रथ 29 अगस्त को रायपुर से शुरू हुआ, जो कि बिलासपुर, जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर से हजारों किलोमीटर का सफर तय कर सीमा पर पहुंचा।

ये भी पढ़ेंः भारत रक्षा पर्व से जुड़ी सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः देश की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः दुनिया की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।