विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल की वापसी की कांग्रेस में हो रही जोरदार तैयारी

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Wed, 01 Apr 2015 09:23 AM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2015 09:57 AM (IST)

कांग्रेस पार्टी अज्ञातवास पर गए राहुल गांधी की धामकेदार वापसी की तैयारी कर रही है। एेसे समय में जब पूरे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी अज्ञातवास पर गए राहुल गांधी की धामकेदार वापसी की तैयारी कर रही है। एेसे समय में जब पूरे देश में इस बात को लेकर राहुल गांधी की काफी आलोचना हो रही है कि इतने महत्वपूर्ण समय में राहुल कहां गायब हो गए हैं, कांग्रेस, पार्टी के लोगों की इस नाराजगी को दूर करने की रणनीति में जुट गई हैं। कांग्रेस राहुल गांधी की धमाकेदार वापसी कराना चाहती है जिससे लोग पिछली बातों को भूल जाएं।

बताया जा रहा है कि राहुल कांग्रेस की किसान रैली से अपनी वापसी कर सकते हैं। मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए राहुल 19 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की किसान रैली में भाग लेंगे। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के इस रैली में भाग लेने की जानकारी दी। मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई नेता संबोधित करेंगे। दिग्विजय सिंह ने बताया कि इस किसान रैली में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के किसान हिस्सा लेंगे।

राहुल गांधी के बारे में दिग्विजय सिहं ने कहा कि हम सब उनके बताए रास्ते पर चलने वालों मे से हैं। हम सब किसान रैली में भाग लेंगे। हम चाहतें हैं कि कांग्रेस के सभी नेता इस रैली में शामिल हों। इस बारे में कांग्रेस के एक अन्य नेता पीएल पुनिया ने कहा कि राहुल कोई अज्ञातवास पर नहीं गए हैं। वह किसान रैली में शामिल होंगे।

भाजपा के मुख्तार अब्बास नकवी ने अपनी प्रतिक्रया में कहा कि राहुल के गायब होने और उनके प्रकट होने के बारे में हम क्या कह सकते हैं। यह तो कांग्रेस पार्टी ही बता सकती है।

गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र शुरू होने के पहले से राहुल अचानक छुट्टी पर चले गए। वे कहां हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। पिछले दिनों सोनिया गांधी ने कहा था कि राहुल जल्द लौटेंगे। इस बीच सोनिया ने भूमि अधिग्रहण विधेयक को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ किसानों को लामबंद करने का अभियान छेड़ दिया है।

पढ़ेंः आठ मई को अदालत में पेश होंगे राहुल गांधी

पढ़ेंः ग्रहणों की भविष्यवाणी हो सकती है, राहुल की नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।