विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनिया ने देश की नहीं वाड्रा की गरीबी मिटाई : रामदेव

By Edited By:
Updated: Mon, 28 Apr 2014 05:26 PM (IST)

चुनाव आयोग द्वारा लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करने पर लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद योग गुरु बाबा रामदेंव ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कांगड़ा। चुनाव आयोग द्वारा लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करने पर लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद योग गुरु बाबा रामदेंव ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश में एक संवाददाता सम्मेलन कर कांग्रेस पार्टी पर जम कर निशाना साधा। रामदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग का गलत इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने कहा कि मझे भी अंग्रेजी आती है। राजनीति में हनीमून शब्द का इस्तेमाल अक्सर होता है लेकिन कांग्रेस ने संदर्भ को ही पूरी तरह से बदल कर रख दिया। उन्होंने कहा कि दलितों पर मेरे बयान को गलत तरीके से पेश करके समाज को बांटने की कोशिश की जा रही है।

सोनिया गांधी पर हमला करते हुए रामदेव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने देश से नहीं बल्कि अपने दामाद रॉबर्ट वाड्रा की गरीबी को मिटाई है।

पढ़ें: बाबा रामदेव पर बिहार के मंत्री ने किया मुकदमा