विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा का पटलवार, रविशंकर बोले- कांग्रेस में देशभक्ति पर भारी राहुल भक्ति

By Manish NegiEdited By:
Updated: Fri, 07 Oct 2016 05:21 PM (IST)

भाजपा ने राहुल गांधी पर फिर हमला बोला है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस में राहुल भक्ति का दौर चल रहा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, (एएनआई)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खून की दलाली वाले बयान पर भाजपा कांग्रेस पर लगातार हमला कर रही है। इस बयान के बाद राहुल गांधी बुरी तरह फंसते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं भाजपा कांग्रेस पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। शुक्रवार सुबह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पलटवार के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल और कांग्रेस को घेरा।

रविशंकर प्रसाद ने आज कहा कि कांग्रेस पर राहुल भक्ति का दौर चल रहा है। आज देशभक्त पर राहुल भक्ति भारी पड़ रही है। रविशंकर ने कहा कि कपिल सिब्बल और दिग्विजय जैसे लोग खूब बोलें, क्योंकि वो जितना बोलते हैं हमारा वोट उतना ही बढ़ता है। उन्होंने आगे कहा अगर राहुल गांधी की टिप्पणी शर्मिंदगी थी तो कांग्रेस की आज की पीसी शर्मिंदगी की पराकाष्ठा थी।

राहुल के 'दलाली' बयान पर सर्जिकल स्ट्राइक, BJP ने कहा- सेना का हुआ अपमान

'खून की दलाली' पर रार, कांग्रेस बोली- अमित शाह देख लें अपना इतिहास