विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाल की विमान दुर्घटनाएं

By Edited By:
Updated: Sat, 08 Mar 2014 12:45 PM (IST)

नई दिल्ली। मलेशिया एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक बार फिर विमानन कंपनियों और यात्रियों की चिंताएं बढ़ रही हैं। इससे पहले भी कई विमान दुर्घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी हैं। दिसंबर 2013 से 8 मार्च 2014 के बीच हुए विमान हादसों पर एक नजर-

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मलेशिया एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक बार फिर विमानन कंपनियों और यात्रियों की चिंताएं बढ़ रही हैं। इससे पहले भी कई विमान दुर्घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी हैं। दिसंबर 2013 से 8 मार्च 2014 के बीच हुए विमान हादसों पर एक नजर-

तस्वीरों में देखें: विमान लापता 8 मार्च 2014:

देश का नाम: मलेशिया

मलेशिया एयरलाइंस

मलेशिया एयरलाइंस का यह विमान कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए जा रहा था। इसमें 227 लोगों समेत 12 क्रू मेंबर भी थे और यह वियतनाम के समुद्र में क्रैश हुआ। यात्रियों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

पढ़ें: मलेशिया एयरलाइंस का लापता विमान क्रैश, यात्रियों का पता नहीं

18 जनवरी 2014:

देश का नाम: गुयाना

ट्रांस गुयाना एयरवेज

यह विमान एक जंगल में दुर्घटना ग्रस्त हुआ। इसमें सवार सभी यात्रियों और दोनों क्रू मेंबर की मौत हो गई थी।

20 जनवरी 2014:

देश का नाम: रोमानिया

स्कोलासुपरियोरा डे एविएटी सिविला

यह विमान बुचारेस्ट से आर्डिया जा रहा था। जिसमें एक मेडिकल छात्र और पाइलट की मौत हो गई थी।

26 दिसंबर 2013:

देश का नाम- रूस

इराविया विमान

यह कार्गो प्लेन था। इसमें स्पेयर पार्ट्स लदे हुए थे। इसमें 6 क्रू मेंबर और तीन टेक्निशियन की मौत हो गई थी।

11 दिसंबर 2013:

देश का नाम- हवाई

मकानी काय एयर

इंजन फेल होने की वजह से यह विमान दुर्घटना ग्रस्त हुआ था। यह विमान जैसे ही उड़ान भर रहा था, उसी समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

5 दिसंबर 2013:

देश का नाम: ब्राजील

हियरिंगर टैक्सी एयरो

यह विमान उड़ते समय एक जंगल में क्रैश हुआ जिसमें तीन यात्रियों समेत दो पाइलट मारे गए थे।