विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिंदूवादी ताकतों पर लगाम लगाएं पीएमः करुणानिधि

By Kamal VermaEdited By:
Published: Mon, 15 Dec 2014 05:28 PM (IST)Updated: Mon, 15 Dec 2014 06:10 PM (IST)

द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले हिंदूवादी संगठनों पर लगाम लगाने का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चेन्नई। द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले हिंदूवादी संगठनों पर लगाम लगाने का आग्रह किया है। करुणा ने क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर को 'सुशासन दिवस' के तौर पर मनाने के केंद्र के प्रस्ताव पर भी चिंता जताई है।

धर्म जागरण समिति द्वारा वाराणसी में व्यापक पैमाने पर धर्मातरण के एलान पर आश्चर्य जताते हुए 91 वर्षीय द्रमुक प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में इस तरह की गतिविधि कैसे हो सकती है। करुणानिधि ने सोमवार को कहा, समिति ने उत्तर प्रदेश में हिंदू धर्म अपनाने वाले ईसाइयों और मुसलमानों को दो से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है जो देश के सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मजाक है। बकौल करुणा यदि प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसी ताकतों पर लगाम नहीं लगाया तो यह एक ऐतिहासिक भूल होगी और इसका दोष उन्हीं पर मढ़ा जाएगा।

द्रमुक प्रमुख ने क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के तौर पर मनाने के केंद्र के प्रस्ताव की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय ने नवोदय विद्यालयों को इस दिन निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराने का निर्देश दिया है। इससे छात्र क्रिसमस कैसे मना पाएंगे। कांग्रेस और एमडीएमके ने भी केंद्र से इस सर्कुलर को वापस लेने की मांग की है।

पढ़ें: भारतीय मछुआरों पर थोपा गया है तस्करी का केस : करुणानिधि

जाति आधारित जनगणना सामाजिक न्याय के लिए महत्वपूर्ण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।